पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को बीजेपी की चुनावी रणनीति से जोड़ा है, वहीं पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है. अमृतसर में खासा छावनी के पास एक संदिग्ध विस्फोट हुआ और जालंधर में एक स्कूटर विस्फोट में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसकी जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली। जांच जारी है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

