भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत अमेरिकी डॉलर मुद्रा पर दबाव डाल रहे हैं। पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं भी निवेशकों के विश्वास पर असर डाल रही हैं। विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयरों में बिकवाली जारी है। घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई।

