‘असीमित अधिकार’: ‘प्रधानमंत्री के बाद सबसे कठिन काम’ वाली थरूर की टिप्पणी पर गंभीर ने दिया जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नागपुर में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से मुलाकात की. थरूर ने गंभीर की चुनौतीपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के बाद सबसे कठिन बताया। गंभीर ने थरूर को उनकी सराहना के लिए धन्यवाद दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अहम है. पहला मैच भारत ने जीता था.

