एलओसी पर ड्रोन द्वारा ‘आईईडी’ गिराए जाने के बाद पुंछ में तलाशी अभियान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक ड्रोन द्वारा कथित तौर पर आईईडी और हथियार गिराए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सेना, विशेष अभियान समूह और स्थानीय पुलिस की तलाशी में एक बैग मिला जिसमें गोला-बारूद और एक टिफिन बॉक्स में एक संदिग्ध आईईडी था।

