भारतीय कंपनियों द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20.5 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करने की उम्मीद है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “अकेले बारह भारतीय कंपनियों ने आज 1.1 अरब डॉलर के नए निवेश की घोषणा की और ये साझेदारियां अमेरिकी नौकरियां पैदा कर रही हैं और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रही हैं।”

