हैदराबाद में सड़क किनारे मोमोज खाने से एक की मौत, 22 अस्पताल में भर्ती
हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सड़क किनारे एक दुकान पर मोमोज खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई और उसकी दो बेटियों समेत कम से कम 20 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के कारण गंदगी भरी परिस्थितियों में एफएसएसएआई लाइसेंस के बिना काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

